Mahindra: 2.8 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग, इस SUV की सबसे ज्यादा मांग, इतना है वैटिंग टाइम

देश में सबसे ज्यादा SUV बेचने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास 2.81 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी ने बताया कि उसने इस तिमाही में 1 लाख से ज्यादा SUVs की डिलीवरी की है।

News Desk
Mahindra has over 2.8 lakh pending orders

देश में सबसे ज्यादा SUV बेचने वाली कंपनी Mahindra & Mahindra के पास 2.81 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी ने बताया कि उसने इस तिमाही में 1 लाख से ज्यादा SUVs की डिलीवरी की है। वो अपनी सभी ग्राहकों को जल्दी डिलीवरी देने के लिए पूरी दम खम से काम कर रही है। महिंद्रा की Scorpio लाइन-अप में Scorpio Classic और स्कॉर्पियो एन शामिल हैं। इन दोनों की इस समय 1.17 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी ने बताया कि इन दोनों मॉडल ही हर महीने कम्बाइंड 14 हजार यूनिट का प्रोडक्शन किया जा रहा है

कंपनी में ऑटो और फार्म के ED और CEO Rajesh Jejurikar ने बताया कि जुलाई में उन्होंने लगभग 37,000 यूनिट्स का बिल बनाया, जो लगभग 100 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ डिलीवर किए है। हम FY-24 के Q4 तक हर महीने 49,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन करने पर काम कर रहे हैं।

Thar के लगभग 70,000 ऑर्डर पेंडिंग

वर्तमान में महिंद्रा के सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट में से एक थार के लगभग 70,000 ऑर्डर पेंडिंग हैं। थार 2WD और 4WD के लिए हर महीने 10,000 नए ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी ने बताया कि Thar 2WD की डिमांड आसमान छू रही है। अभी इसका वेटिंग पीरिडय 15 महीने तक पहुंच गया है। वहीं, 2WD मॉडल से ज्यादा महंगी Thar 4WD पर पर लगभग 5 महीने की वेटिंग चल रही है।

XUV700 के लगभग 80,000 ऑर्डर पेंडिंग

महिंद्रा के फ्लैगशिप SUV मॉडल XUV700 इस समय लगभग 80,000 ऑर्डर पेंडिंग हैं। वहीं, Tata Safari को हर महीने करीब 8,000 बुकिंग मलि रही हैं। इसका टॉप वैरिएंट का वेटिंग पीरियड लगभग 1 साल तक है। बोलेरो और बोलेरो नियो के लगभग 8,400 ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी को हर महीने बोलेरो की लगभग 9,000 बुकिंग मिल रही हैं। इसका वेटिंग पीरियड दूसरे मॉडल की तुलना में सबसे कम है। आने वाले हफ्तों में कंपनी Bolero Neo Plus की शुरुआत के साथ बोलेरो लाइन-अप का विस्तार करेगी।

Share This Article