OLA vs Ambier : अब OLA को चुनौती देने आया Ambier, जाने कीमत और माइलेज के हिसाब से कौनसा रहेगा बेस्ट

News Desk
OLA vs Ambier

OLA vs Ambier : इस समय इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के मार्केट में सबसे ज्यादा OLA कंपनी के स्कूटर को ही पसंद किया जा रहा है। देखा जाये तो पिछले 9 महीनों से OLA के स्कूटर ही सबसे ज्यादा बिक रहे है। इसे पिछले कुछ समय से कोई भी इलेक्ट्रिक स्कूटर टक्कर नहीं दे पाया है।

लेकिन अब मार्केट में नए आए Ambier N8 ने इसे चुनौती दी है। लोगों के बीच यह दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर चर्चा का विषय बने हुए हैं और उन्हें कन्फ्यूजन है कि इन दोनों में से कौन सा उनके लिए सबसे अच्छा रहेगा। आइए आपको बताते हैं इन दोनों की माइलेज और कीमत……

Ambier N8 की कीमत

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी Enigma ने इसे तैयार किया है जो एक बार फुल चार्ज होने पर आपको 200किमी की रेंज देता है। बाजार में इसकी कीमत 84,999 रुपये है। इसमें आपको 63V 60AH की बैटरी दी जा रही है जिसके नीचे 26 लीटर का सीट बूट स्पेस मिलता है।

50KM की है टॉप स्पीड

इसमें आपको 50 किमी की टॉप स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ट्रिप मीटर, मोबाइल कनेक्ट, LED हेडलाइट, टर्न लाइट और टेल लैंप मिलता है। इसे 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते है। इसमें डिस्क ब्रेक भी है।

OLA S1 Air

OLA कंपनी की S1 Air में आपको 85 kmph की टॉप स्पीड के साथ ही 85 लीटर अंडर सीट बूट स्पेस मिलता है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर ये आपको 87 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें आपको सिंगल पीस सीट और साइड मिरर भी मिलता है। इसका कुल वजन 99kg है। इसकी कीमत 1,21,042 रुपये है।

इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लैट फुटबोर्ड, म्यूजिक प्लेबैक रिमोट बूट लॉक, साइड स्टैंड अलर्ट, मोबाइल कनेक्टिविटी, TFT स्क्रीन, रिवर्स मोड, राइडिंग मोड्स, नेविगेशन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Share This Article