जल्द मार्केट में आने वाली है ये 5 शानदार कार, Mercedes और Volvo की गाड़ियां भी शामिल

News Desk
Citroen C3 Aircross

हाल ही में July महीने में कुछ कारो की लांचिंग हुई जो August में मार्केट में एंट्री कर सकती है। इन कारों की लिस्ट में Citroën, Toyota, Tata, Mercedes Benz and Volvo जैसी कंपनियों के नाम शामिल है। आज हम आपको यहाँ कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे है जो बेहतरीन फीचर्स और माइलेज के साथ में आती है।

Citroen C3 Aircross

फ़्रांस की कार निर्माता कंपनी Citroen जल्द ही अपनी धाकड़ SUV Citroen C3 Aircross मार्केट में उतरने वाली है। बता दे, ये SUV C3 hatchback का लॉन्ग वर्जन होगी। जिसमे आपको five- and seven-seater layouts मिलते है। इस SUV में आपको 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है वहीं इस SUV में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है जो automatic transmission के साथ में आता है।

Toyota Rumion

बता दे, Maruti Ertiga के रिबेज वर्जन Toyota Rumion इस महीने बिक्री के लिए शोरूम पहुंच सकती है। इस कार का डिज़ाइन Ertiga की तरह ही है। लेकिन इस कार में आपको फ़्रंट प्रोफाइल समेत कुछ बदलाव देखने को मिलते है। इस कार में आपको 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो कि 103PS और 137Nm की पावर जनरेट करता है।

Tata Punch CNG

साल 2023 के ऑटो एक्सपो में Tata Punch CNG वेरिएंट का जलवा देखने को मिला था। इस महीने इस SUV को बिक्री के लिए शोरूम लाया जाएगा। इस SUV में आपको Dual-Cylinder का सेटअप मिलता है। वहीं इंजन की बात करे तो इसमें आपको 1.2-लीटर पेट्रोल-सीएनजी इंजन दिया गया है।

2023 Mercedes Benz GLC

Mercedes Benz GLC को अपडेट वर्जन के साथ में 9 अगस्त को लांच किया जा सकता है। इस SUV में आपको प्रीमियम और शार्प लुक देखने को मिलेगा जो इस जनरेशन के लोगो को काफी पसंद आता है। वहीं इस SUV में 48V Mild-Hybrid की तकनीक के साथ में 2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है।

Volvo C40 Recharge

इस महीने Volvo C40 Recharge भी मार्केट में दस्तक दे सकती है। यह XC40 Recharge SUV अपडेट वर्जन है। इस SUV में आपको कई तरह के फीचर्स मिलते है। इसके साथ ही इसमें आपको 78 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 530 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है।

Share This Article