MG Comet EV और Tata Tiago EV का काम बिगाड़ने के लिए लांच हुई ये धांसू कार, 10 लाख में मिलेंगे सभी लग्जरी फीचर्स

News Desk
BYD Seagull

इन दिनों देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड नजर आ रहा है। आपको बता दे, AUTO Market में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज तेजी से छाया हुआ है। इन लग्जरी गाड़ियों की कीमत बहुत अधिक है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही कार के बारे में बता रहे है जो कीमत में किफायती होने के साथ साथ ड्राइविंग रेंज भी अच्छी देती है। तो आइए जानते है।

आज हम जिस कार की बात कर रहे है वह चीन कार निर्माता कंपनी BYD की नई कार Seagull है। कंपनी की यह धाकड़ कार की चीन में कीमत 78,000 CNY और 95,800 CNY में मिलती है। भारतीय करेंसी के मुताबिक इस कार की कीमत 9.4 लाख और 11.4 लाख रुपये तक है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके इंजन और पॉवर को लेकर के आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

कार में मिलेगा 38 kWh का बैटरी पैक

यह दमदार बैटरी कार को एक बार फुल चार्ज होने पर 405 km की हाई ड्राइविंग रेंज देगी। अनुमान है कि यह कार 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कंपनी ने इसके लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। BYD Seagull में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 5-inch console का सिस्टम दिया है।

MG Comet EV और TaTa Tiago EV से होगा मुकाबला

इंडिया के मार्केट में BYD Seagull का मुकाबला MG Comet EV और TaTa Tiago EV जैसी लग्जरी गाड़ियों से होने वाला है। MG Comet EV इस समय दुनिया की सबसे सस्ती EV कार बन चुकी है इस कार की कीमत 7.98 लाख रुपये है इस कार में आपको 12.8-इंच फोटेनमेंट स्क्रीन और फ्लैट बॉटम स्टीरियरिंग व्हील का विकल्प दिया गया है।

BYD Seagull में 130 km/h तक देती है स्पीड

BYD Seagull कार में आपको 70 kW मोटर दी गयी है। यह कार 94 bhp की पॉवर देनी में सक्षम है। BYD Seagull सड़क पर 130 km/h की टॉप स्पीड तक है। BYD Seagull को कंपनी 5 डोर वर्जन में पेश कर सकती है। इस कार में आपको एडवांस फीचर्स मिल जाते है।

BYD Seagull की लंबाई 3780 mm

BYD Seagull की Length 3780 mm, Width 1715 mm and Height 1540 mm तक है इस कार में आपको 2500MM का व्हील बेस मिल जाता है जिससे सड़क पर कंट्रोल आसान होता है इस कार में आपको Alloy Wheels, LED Headlight and Tail Line जैसे विकल्प मिल जाते है।

Share This Article