इस Electric Scooter में मिलेंगे आपको 6 नए कलर ऑप्शन, नहीं मिलेंगे 12 कलर, जाने इनके नाम

News Desk
Electric Scooter

OLA S1 : इस समय नंबर वन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी OLA के EV स्कूटर की ही डिमांड सबसे ज्यादा हो रही है। अब कंपनी के नए स्कूटर OLA S1 एयर को पहले 3 घंटे में ही 3000 की बुकिंग मिल चुकी है। OLA कंपनी के इस सबसे सस्ते Electric Scooter की कीमत 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है। लेकिन 31 अगस्त बाद इसकी कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी होने वाली है। कंपनी OLA S1 Pro में 12 कलर ऑप्शन देती है जो सबसे ज्यादा है बल्कि OLA S1 एयर में आपको 6 कलर ऑप्शन ही मिलेंगे।

S1 एयर में मिल रहे ये कलर ऑप्शन

आपको बता दें कि OLA S1 एयर में आपको 6 कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें आपको कोरम ग्लैम, पोर्सलीन वाइट, स्टेलर ब्लू, लिक्विड सिल्वर, नियोन और मिडनाइट ब्लू कलर आपको मिलते है। इसके दूसरी तरफ OLA S1 Pro में आपको 12 कलर ऑप्शन मिलते है। जिनमें मैट ब्लैक, कोरल ग्लैम, मिलेनियल पिंक, पोर्सिलेन व्हाइट, मिडनाइट ब्लू, नियो मिंट, लिक्विड सिल्वर, जेट ब्लैक, मार्शमैलो, एन्थ्रेसाइट ग्रे, लिक्विड सिल्वर और गेरुआ एडिशन मिलेंगे।

31 जुलाई से महंगा होगा मॉडल

इसके अलावा आपको बता दें कि OLA S1 एयर की कीमतें इस समय कम है और ये OLA का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। लेकिन 31 जुलाई के बाद इसकी कीमत बढ़ने वाली है और यह 10000 रुपये महंगा होने वाला है। OLA S1 एयर को सबसे पहले 2KW, 3 KW और 4KW के बैटरी बैकअप में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसमें केवल 3kW की बैटरी दी जा रही है और इसे हब मोटर से जोड़ा गया है।

सिंगल चार्ज में इतनी रेंज

सबसे सस्ते Electric Scooter के बाद OLA S1 एयर आपको सिंगल चार्ज में काफी अच्छी रेंज भी देता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है जबकि एक बार फुल चार्ज करने पर ये आपको 125 किमी की रेंज देता है। फिलहाल आप इसे 6 कलर ऑप्शन में खरीद सकते है।

Share This Article