7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 3 किस्तों में मिलेगा 6 महीने का बकाया एरियर

7th Pay Commission DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि कर्मचारियों को केंद्र की तरह 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर भी दिया जाएगा। लेकिन, इसे 3 किस्तों में जारी किया जाएगा।

News Desk
7th Pay Commission DA Hike

7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने चुनावी साल में कर्मचारियों को खुश करने के लिए महंगाई भत्ते में तगड़ा इजाफा कर दिया है। Shivraj Singh Chouhan की सरकार सभी कर्मचारियों के लिए DA में 4 फीसदी का इजाफा किया है।

अब केंद्र सरकार के समान राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी 42% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को इसी महीने से सैलरी के साथ जुड़कर ये भत्ता दिया जाएगा। खास बात ये है कि कर्मचारियों को 6 महीने का एरियर भी मिलेगा।

3 किस्तों में मिलेगा 6 महीने का एरियर

मध्य प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि कर्मचारियों को केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर भी दिया जाएगा। लेकिन, इसे 3 किस्तों में जारी किया जाएगा।

प्रदेश में अभी कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता मिल रहा है। लेकिन, जून से इसे बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। इससे कर्मचारी-अधिकारी को हर महीने 400 से लेकर 6000 रुपए तक का फायदा मिलेगा।

मध्य प्रदेश सरकार की अहम घोषणाएं

राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाना है। अब कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसका भुगतान जनवरी 2023 से ही होगा। लेकिन, जनवरी से जून तक का एरियर 3 किस्तों में दिया जाएगा। इसके अलावा छठवां वेतनमान ले रहे सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समान वृद्धि होगी।

35 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

अभी कर्मचारियों को त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान मिलता है। 1 अप्रैल 2006 के बाद 10 साल की सेवा अवधि पूरी करने पर पहला, 20 साल बाद दूसरा और 30 साल में तीसरा समयमान वेतनमान दिया जाता है। अभी सिर्फ डॉक्टर्स के लिए चौथा समयमान वेतनमान लागू था।

मध्य प्रदेश सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है। 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।

Share This Article