Bank Holidays : अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी निपटा लें अपने जरुरी काम

News Desk
Bank Holidays in October 2022

अक्टूबर महीना शुरू होने में बस कुछ दिन ही बचे है। इस महीने में भी कई बड़े त्योहार हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग शहरों में 21 दिन बैंक की छुट्टी (Bank Holidays in October 2022 ) रहने वाली हैं। ऐसे में अगर आपका भी अक्टूबर के महीने में कोई जरूरी काम बैंक में है तो ये जरूर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से छुटि्टयों की लिस्ट जारी की गई है। आईये जानते हैं अक्तूबर में किस किस दिन और कहां कहां छुट्‌टी रहने वाली है।  

अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली, जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं। इस वजह से इस महीने में कई बैंक बंद रहने वाले है। सिक्किम, त्रिपुरा,  बंगाल, झारखंड और उड़ीसा जैसे राज्यों में बैंक अक्टूबर के महीने में लगातार 4 दिन बंद रहने वाले हैं।

अगले महीने बैंक की छुटि्टयों की पूरी लिस्ट देखें


1 अक्टूबर  :  अर्धवार्षिक क्लोजिंग – सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 
2 अक्टूबर : गांधी जयंती की छुट्‌टी रहेगी।
3 अक्टूबर  :  दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) की वजह से सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक close रहेंगे।
4 अक्टूबर   :  दुर्गा पूजा (दशहरा)/ शंकरदेव के जन्मोत्सव की वजह से कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे।

5 अक्टूबर  :  दुर्गा पूजा (दशमी)/ शंकर देव जन्मोत्सव की वजह से मणिपुर को छोड़कर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 
6 अक्टूबर :  दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक की छुट्‌टी रहेगी।
7 अक्टूबर :  दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे । 
13 अक्टूबर   :  करवा चौथ की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 


14 अक्टूबर   :  जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 
18 अक्टूबर   :  कटि बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक की छुट्‌टी होगी।
24 अक्टूबर :  काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा की वजह से हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे।
25 अक्टूबर :  लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा की वजह से गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर में बैंक की छुट्‌टी होगी।

26 अक्टूबर  :  भाई दूज जैसे त्योहारो की वजह से अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक नहीं खुलेंगे।
27 अक्टूबर :  भाई दूज/चित्रगुप्त जैसे त्योहारों की वजह से लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 
28 अक्टूबर :  डाला छठ/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की वजह से बैंक अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।


यह भी पढ़े :- RBI का फैसला! अब इस बैंक से 10 हजार से ज्यादा रकम निकालने पर लगी रोक(Opens in a new browser tab)

Share This Article