गौतम अडानी ने दुनिया में सबको पीछे छोड़ फिरसे पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में की सबसे ज्यादा कमाई!

Gautam Adani Net Worth : भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में जोरदार वापसी की है। Adani Group की कंपनियों के शेयरों में बीते तीन कारोबारी दिनों से जोरदार तेजी देखने को मिल रही हैं। इसके चलते अडानी की नेटवर्थ में भी उछाल देखने को मिल रहा है।

News Desk
Gautam Adani
Gautam Adani

दुनिया के टॉप-अरबपतियों (Worlds Top Billionaires) की लिस्ट में कमाई के मामले में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर से जोरदार वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के सभी स्टॉक तेजी से बढ़ रहे हैं, जिस कारण गौतम अडानी की संपत्ति की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गौतम अडानी ने अरबों की संपत्ति बनाई है। मंगलवार को गौतम अडानी ने दुनिया के सभी अरबपतियों से ज्यादा कमाई की है।

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) के भंवर में फंसकर काफी नीचे पहुंच गए भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने जोरदार कमबैक किया है। शेयरों में तूफानी तेजी की दम पर अडानी की एक बार फिर Top-20 में एंट्री हो गई है।

Adani Group की कंपनियों के शेयरों में बीते तीन कारोबारी दिनों से जोरदार तेजी देखने को मिल रही हैं। इसके चलते अडानी की नेटवर्थ में भी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर ही Gautam Adani Net Worth 9 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई है।

एक दिन में 77,000 करोड़ की कमाई

Forbes के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, बीते 24 घंटे की अवधि में गौतम अडानी को 9.3 अरब डॉलर या लगभग 77,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है। शेयर बाजार में मंगलवार 23 मई को लगातार तीसरे दिन अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की गई।

इस बीच Adani Power और Adani Green समेत ग्रुप की पांच कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा, जबकि Adani Enterprises में 14 फीसदी और Adani Wilmer में 10 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा गौतम अडानी के सभी स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए। इस तेजी के चलते ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

हिंडनबर्ग ने पहुंचाया था भारी नुकसान

बीते 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट (Hindenburg Report) पब्लिश होने के बाद से गौतम अडानी की संपत्ति में हर रोज बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। महज दो महीने के भीतर ही उन्होंने नेटवर्थ से 60।7 अरब डॉलर की बड़ी रकम गंवा दी थी। हालांकि, मार्च महीने से अडानी के शेयरों ने वापसी की और अब ये पुरानी रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। यहां बता दें कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी बीते साल 2022 में दुनिया के सबसे रईसों में सर्वाधिक कमाई करने वाले अरबपति थे।

टॉप-3 अरबपतियों का हाल

दुनिया के Top-10 Billionaires की बात करें तो नंबर एक अमीर फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 11.2 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 192 अरब डॉलर है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर 2.22 अरब डॉलर के नुकसान के साथ एलन मस्क (Elon Musk) हैं, उनकी नेटवर्थ 180 अरब डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर 139 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) बने हुए हैं, उनकी संपत्ति में 19।8 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।

Share This Article