भारत ने डिजिटल पेमेंट में मारी बाजी, 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन के साथ बना ग्लोबल लीडर

Digital Payment: ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत ने दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। MyGovIndia के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन के साथ भारत डिजिटल भुगतान में पांच देशों की सूची में शीर्ष पर है।

News Desk
Digital Transactions

Digital Payment: हम अक्सर भारत में ऑनलाइन भुगतान की तीव्र वृद्धि के बारे में सुनते हैं। अब भारत ने इस मामले में एक और रिकॉर्ड बनाया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में दुनिया में कुल डिजिटल पेमेंट में से 46 फीसदी वास्तविक भुगतान भारत से होगा। यह आंकड़ा दुनिया के चार सबसे बड़े देशों के संयुक्त आंकड़े से भी ज्यादा है। MyGovIndia के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन के साथ भारत डिजिटल भुगतान में पांच देशों की सूची में शीर्ष पर है।

साल 2022 में किए गए 89.5 मिलियन डिजिटल ट्रांजेक्शन्स

MyGovIndia के आंकड़े के मुताबिक भारत ने 89.5 मिलियन डिजिटल ट्रांजेक्शन्स साल 2022 में किए हैं और ऑनलाइन पेमेंट्स के मामले में देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ये वैल्यू और वॉल्यूम दोनों ही मामले में देखे जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई में दी गई खबर के मुताबिक एक आरबीआई के जानकार ने कहा है कि ये 89.5 मिलियन के ट्रांजेक्शन्स इस बात के सबूत हैं कि भारत का पेमेंट इकोसिस्टम और इसको लेकर स्वीकार्यता दोनों बेतहाशा तेजी से बढ़ रहे हैं।

भारत ने हासिल किया कीर्तिमान

आरबीआई की ओर से एक्सपर्ट्स ने एएनआई को बताया कि डिजिटल पेमेंट में भारत ने वैल्यू और वॉल्यूम में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है, जो दिखाता है कि भारतीय पेमेंट सिस्टम की विश्वनीयता को दिखाता है। MyGovIndia की ओर से इसे लेकर ट्वीट किया गया कि डिजिटल पेमेंट में भारत का दबदबा बना हुआ है। डिजिटल पेमेंट को व्यापाक रूप से अपनाने के कारण भारत कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रहा है।

डिजिटल पेमेंट में कोनसे है टॉप 5 देश

89.5 मिलियन रियल टाइम पेमेंट के साथ भारत इस लिस्ट में टॉप है। इसके बाद 29.2 मिलियन के साथ ब्राजील दूसरे, 17.6 मिलियन के साथ चीन तीसरे, 16.5 मिलियन के साथ थाइलैंड चौथे और 8 मिलियन के साथ साउथ कोरिया पांचवें नंबर पर है।

इस साल की शुरुआत में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत डिजिटल भुगतान में नंबर एक है और देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था बदल रही है। पीएम ने कहा, “भारत डिजिटल भुगतान में नंबर एक है। भारत उन देशों में से एक है जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। आज देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था बदल रही है।”

भारतीय रिजर्व बैंक के विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल भुगतान में, भारत मूल्य और मात्रा दोनों के संदर्भ में नए मील के पत्थर देख रहा है, जो भारत के भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती और स्वीकृति का संकेत देता है।

Share This Article