Independence Day 2023 पर अभिनेता अक्षय कुमार हुए भारतीय, सबूत किये शेयर

Akshay Kumar: कई सालों बाद अक्षय कुमार को आखिरकार भारत की नागरिकता मिल गई है। एक्टर ने सबूत के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है।

Times Hindi
Actor Akshay Kumar became Indian

अक्षय कुमार को आखिरकार भारत की नागरिकता मिल गई है। अब तक उन्हें कनाडा का नागरिक कहकर खूब ट्रोल किया जाता था और वह कहते थे कि भारत में रहकर वह टैक्स पे कर रहे हैं। वह दिल से हिंदुस्तानी हैं। एक्टर ने अपने दस्तावेजों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि अब वह भारत के नागरिक बन चुके हैं।

उन्होंने दस्तावेजों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,”दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द।”

फैन बोले- ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई

अक्षय कुमार ने लिखा, ‘दिल और नागरिकता, दोनों हिन्दुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द!’ अक्षय के इस ऐलान के बाद कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने अक्षय की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई अक्की पाजी! आप पहले भी हिन्दुस्तानी थे, अब भी हिन्दुस्तानी हो और हमेशा हिन्दुस्तानी ही रहोगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘घर वापसी की शुभकामनाएं’। तीसरे यूजर ने लिखा, ‘चलिए अब ट्रोल्स की बोलती बंद हो जाएगी।’

Share This Article