Bhabhi Ji Ghar Par Hai की अंगूरी भाभी ने लिया हैरान करने वाला फैसला, इस कारण शो से लिया अचानक ब्रेक

News Desk
Bhabhi Ji Ghar Par Hai

Bhabhi Ji Ghar Par Hai : यह तो आप सभी जानते हैं कि ‘भाभी जी घर पर है’ टीवी सीरियल हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। यहां तक कि देखते-देखते इस टीवी शो ने करीब 7 साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन इन दिनों ‘सही पकड़े हैं’ बोलने वाले अंगूरी भाभी को लेकर कुछ बातें सामने आ रही है।

हमारे सूत्रों से पता चला है कि ‘सही पकड़े हैं’ बोलने वाली अंगूरी भाभी अब हमें इस शो में दोबारा नजर नहीं आएगी क्योंकि अब वह इस शो से थोड़ा ब्रेक लेना चाहती है। अंगूरी भाभी ने खुद बताया है कि वह क्यों इस शो से ब्रेक लेना चाहती है। देखा जाए तो अंगूरी भाभी ने इस शो में एक अलग सी जान डाल दी थी। यहां तक कि लोगों को यह शो काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है।

हमारे सूत्रों से पता चला है कि अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) अपनी निजी जिंदगी के कारण इस शो से ब्रेक लेना चाहती है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। दरअसल शुभांगी की बेटी आगे की हाई स्टडीज के लिए विदेश जा रही है। शुभांगी की बेटी आगे की पढ़ाई शिकागो में पूरी करेगी, जिस वजह से शुभांगी कुछ वक्त अपनी बेटी के साथ बिताने के लिए ब्रेक लेना चाहती है।

इस शर्त पर मिली छुट्टी

हमारे सूत्रों से यह बात का भी खुलासा हुआ है कि शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) को उनके शो से ब्रेक तो मिल गया है, लेकिन उन्हें जल्द ही वापस शो में वापसी करनी होगी। फिलहाल शुभांगी ने अब तक की सारी शूटिंग कर ली है। देखा जाए तो यह शो रात के 10:30 बजे रिलीज होता है।

7 साल से कर रहा मनोरंजन

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 7 साल से ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल लोगों का इंटरटेनमेंट करता चला आ रहा है। इस शो की शुरुआत 2015 के दौरान हुई थी। इस शो में पहले अंगूरी भाभी का किरदार कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) निभाया करती थी। लेकिन उन्होंने कुछ आपसी मनमुटाव के कारण इस शो को छोड़ दिया, तब से ही इस शो में शुभांगी अत्रे अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रही है।

Share This Article