टू पीस बिकिनी पहन पानी में आग लगाती नजर आईं Anushka Sen, तोड़ दी बोल्डनेस की सारी हदें

Anushka Sen Bold Look: टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने एक से बढ़कर एक बेबाक अंदाज को लेकर छाई रहती हैं. एक बार फिर उनका बोल्ड लुक धमाल मचा रहा है.

News Desk
Anushka Sen Blue color two piece bikini

Anushka Sen : टीवी की दुनिया से निकलकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी अभिनेत्री अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनके फैंस को उनकी तस्वीरें इतनी पसंद आती हैं कि अक्सर ये वायरल हो जाती हैं। इन दिनों अनुष्का टीवी की दुनिया से दूर विदेश में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

वहां से वह लगातार अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर रही हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने अपना बोल्ड अंदाज दिखा सबको हैरान कर दिया है। अपनी साझा की गई लेटेस्ट तस्वीरों से अनुष्का सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

अनुष्का सेन ने शेयर किया बिकिनी अवतार

अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम उनकी स्टनिंग फोटो और वीडियो से भरा हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना बोल्ड बिकिनी अवतार शेयर किया है। उनके इस बिकिनी अवतार को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

अनुष्का का ग्लैमरस अंदाज

हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। अनुष्का की इन तस्वीरों पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। साझा की गई ग्लैमरस तस्वीरों में अनुष्का लाइट ब्लू कलर की टू पीस बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। बिकिनी पहने अनुष्का कोमो झील में पानी के बीच खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, ‘चिलिंग इन कोमो।’ अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

तोड़ दी बोल्डनेस की सारी हदें

गौरतलब है कि ‘बालवीर’ फेम अनुष्का इन दिनों काम से दूर इटली में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 20वां जन्मदिन मनाया था। इटली से पहले वह लंदन, स्विट्जरलैंड और पेरिस घूमकर आ चुकी हैं। साझा की गई तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग पोज देकर फैंस को अपनी अदाओं से घायल कर रही हैं। अनुष्का के फैंस उनकी तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक ने अभिनेत्री की तारीफ में लिखा, ‘सुपर हॉट।’ इसके अलावा कुछ लोग हार्ट और फायर इमोजी कमेंट बॉक्स में ड्रॉप कर रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article