Fukra Insaan को हरा Bigg Boss OTT 2 के विनर बने Elvish Yadav, इनाम में मिले 25 लाख रुपए

17 जून को शुरू हुए जिओ सिनेमा के रियलिटी शो Bigg Boss OTT 2 को 14 अगस्त को अपना विनर मिल गया। Elvish Yadav भारी मतों से इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर गए। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद उन्होंने बिग बॉस 17 और आगे के प्लान के बारे में बात की है।

News Desk
Fukra Insaan को हरा Bigg Boss OTT 2 के विनर बने Elvish Yadav, इनाम में मिले 25 लाख रुपए
Fukra Insaan को हरा Bigg Boss OTT 2 के विनर बने Elvish Yadav, इनाम में मिले 25 लाख रुपए

हरियाणा के Elvish Yadav ने Bigg Boss OTT 2 में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। पहली बार बिग बॉस में Wild Card Entry ने कोई खिताब जीता है। भारत के फेमस यूट्यूबर्स में से एक और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एल्विश यादव अपने मनोरंजक वीडियो के लिए प्रसिद्ध है और अब उन्होंने अपनी प्रसिद्धि में एक और मुकाम हासिल कर लिया है। बिग बॉस ओटीटी में एल्विश यादव कि बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी। बिग बॉस के घर में एल्विश कि जर्नी काफी अच्छी गुजरी है। घर के अंदर काफी नोकझोंक के बावजूद भी इनके फैंस ने काफी सपोर्ट किया, जिनकी वजह से वे खिताब अपने नाम कर पाए।

फैन्स और फॉलोअर्स ने पहले ही घोषित कर दिया था विनर

उनकी जीत से पहले ही एल्विश के फैन्स और फॉलोअर्स ने उन्हें विनर घोषित कर दिया था। उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। ऐसा लग रहा था कि लोगों को पहले से ही पता था कि एल्विश ही विनर बनने वाले हैं। इस रेस में उन्हें Abhishek Malhan ने कड़ी टक्कर दी थी। फिनाले तक हर किसी को उन दोनों के बीच ही कड़ी टक्कर का अंदाजा था।

हालांकि फिनाले से पहले जो अभिषेक की तबीयत बिगड़ी वो उनके लिए ठीक नहीं रहा। शायद वह फिनाले तक मंच पर रहते तो बात कुछ और ही होती। लेकिन अभिषेक के फैन्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभिषेक विनर नहीं बने लेकिन वो कई दिलों को जीतकर इस शो से निकल रहे हैं।

Elvish Yadav को मिले 8 करोड़ से ज्यादा वोट

एल्विश यादव ने दो मिलियन से भी ज्यादा मतों से अभिषेक मल्हान को मात दी है। एल्विश को 800,99,975 वोट्स मिले। जबकि, अभिषेक के टोटल वोट्स 600,98,365 थे। वहीं, Manisha Rani सेकंड रनरअप रहीं। एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीतकर इतिहास रच दिया है।

Share This Article