पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे रूमर्ड कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, Lust Stories 2 का टीजर रिलीज

'लस्ट स्टोरीज 2' का टीजर रिलीज हो गया है और इस फिल्म में अफवाह जोड़ी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे. दोनों ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज पोस्ट कर अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी दी है।

News Desk
Lust Stories 2

Lust Stories 2 : ‘लस्ट स्टोरीज’ का दूसरा भाग आप सभी को रोमांचित करने के लिए तैयार है। इस बार आपको बिल्कुल नई कहानियां और अद्भुत नए कलाकार देखने को मिलेंगे। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे शामिल हैं, जिसने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है. लस्ट स्टोरीज 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते और डेटिंग को लेकर पहले से ही कई अफवाहें हैं। अब दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते और धमाका करते नजर आएंगे। नए साल की पूर्व संध्या पर दोनों को गोवा में एक साथ देखा गया था, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

अगर डेटिंग की अफवाहें सच हैं तो कहा जा सकता है कि दोनों लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर मिले थे और वहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आए। खैर ये तो वक्त ही बताएगा कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कब अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हैं, लेकिन बात अगर फिल्म की करें तो दोनों इस फिल्म में रोमांस करते जरूर नजर आएंगे.

‘लस्ट स्टोरीज’ की बात करें तो यह साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें चार निर्देशकों अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर की कहानी दिखाई गई थी। यह 2013 की एंथोलॉजी फिल्म बॉम्बे टॉकीज की अवधारणा पर आधारित थी। इसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला, कियारा आडवाणी और आकाश, विक्की कौशल, नेहा धूपिया ने अभिनय किया।

‘लस्ट स्टोरीज 2’ की कास्ट:

अब इसके सीक्वल की बात करें तो लस्ट स्टोरीज 2 चार डायरेक्टर्स अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की, सुजॉय घोष की कहानी है। कलाकारों की बात करें तो इसमें अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्मा शोम और विजय वर्मा नजर आएंगे. इस फिल्म को आप घर पर आराम से देख सकते हैं। यह ओटीटी पर रिलीज हो रही है। आप इसे 29 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Share This Article