Taali: सुष्मिता सेन ने ‘ताली’ की हामी भरने में लगे थे 6 महीने, फिर ट्रांसजेंडर बनीं एक्ट्रेस

Sushmita Sen Transgender Role in Taali: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की फिल्म ‘ताली’ (Taali) का ट्रेलर वीडियो रिलीज किया गया है। इसी बीच मेकर्स ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस को इसके लिए हामी भरने में 6 महीने लग गए थे।

News Desk
No confidSushmita took 6 months to agree to Taalience motion

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ताली’ (Taali) को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही हैं। इसमें ट्रांसजेंडर श्रीगौरी की कहानी को दिखाया गया है। एक्ट्रेस ने इसमें लीड रोल प्ले किया है। फिल्म के सीन को ऑरिजनली फिल्माने के लिए करीब 2200 ट्रांसजेंडर्स को कास्ट किया गया है। हाल ही में इसका ट्रेलर वीडियो भी जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। इसी बीच मेकर्स ने खुलासा किया है कि सुष्मिता सेन ही इस मूवी के लिए उनकी पहली च्वॉइस रही हैं। चलिए बताते हैं कि मेकर्स ने इसे लेकर क्या कहा…?

6 महीने तक पढ़ती रही स्क्रिप्ट सुष्मिता

दरअसल, ‘ताली’ के मेकर अर्जुन-कार्तिक ने फिल्म को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि ये फिल्म ट्रांसजेंडर पर आधारित है। मेकर्स इस कहानी को लेकर काफी उत्सुक रहे हैं। साथ एक्ट्रेस को भी जब से इस बात की जानकारी मिली है तभी से वो भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। वो इसे साइन करने से पहले करीब 6 महीने तक स्क्रिप्ट तक पढ़ती रही थीं। सुष्मिता को ये स्क्रिप्ट इतनी ज्यादा पसंद आई थी कि वो इसकी गहराई तक में उतर गई थीं। उन्हें इसका एक सीन याद हो गया था। अगर सेट पर कहीं कुछ बदलाव होता तो वो इसे रोक दिया करती थीं। उनके कई सवाल थे। एक बार तो उन्होंने पूछा कि गणेश जो लड़का है, उसे सेक्स बदलकर गौरी बनना है। अगर वो पहली बार ब्रा पहनेगा तो उसे स्क्रीन पर किस तरीके से दिखाया जाएगा? वो रिसर्च में काफी डूब गई थीं।

सुष्मिता ही क्यों बनीं मेकर्स की फर्स्ट च्वॉइस?

मेकर्स ने बताया कि फिल्म के लिए सुष्मिता सेन ही शुरू से फर्स्ट च्वॉइस रही हैं। इसकी वजह भी काफी खास रही है। मेकर का मानना है कि अभी तक देखा जाए तो किसी भी महिला ने ट्रांसजेंडर का रोल प्ले नहीं किया है। अभी तक सिर्फ मेल ही ट्रांसजेंडर का रोल निभाते हुए नजर आए हैं। ऐसे में फिल्म में ट्रांसजेंडर के साथ-साथ एक मां की फीलिंग्स को भी दिखाना मेकर्स के लिए बड़ा चैलेंज रहा है। वहीं, एक्ट्रेस खुद भी एक मां हैं। वो अपने बच्चों के बेहद ही करीब हैं। इसलिए पहले दिन से वो मेकर्स की पहली पसंद रही हैं। मेकर का मानना है कि अगर इस कैरेक्टर के लिए किसी मेल को लिया जाता तो ये सिमट कर रह जाता।

फिल्ममेकर अर्जुन ने बताया कि पहले ‘ताली’ मराठी में बनने वाली थी। मराठी में स्क्रिप्ट भी लिखी थी। फिर बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि इस पर एक शानदार वेब सीरीज बन सकती है तो उन्होंने गौरी की पूरी जर्नी को बताने का फैसला किया।

2000 से ज्यादा ट्रांसजेंडर किए गए कास्ट

इसके साथ ही फिल्म को लेकर मेकर्स का कहना है कि पूरी मूवी में करीब 2000 से ज्यादा ट्रांसजेंडर्स को कास्ट किया गया है। इसकी वजह रही है कि वो एक-एक सीन को ऑरिजनली फील कराना चाहते थे। साथ उन्हें एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में काम देने का भी मौका देना चाहते थे। बहरहाल, इसे OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा से फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा। इसे 15 अगस्त को रिलीज किया जाना है।

Share This Article