अंबानी परिवार के घर फिर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका ने ‘बेबी गर्ल’ को दिया जन्म

नीता अंबानी (Neeta Ambani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर दादा-दादी बने है। आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) दूसरी बार पेरेंट्स बने है। श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है।

News Desk
Akash Ambani and Shloka Mehta Daughter

Akash Ambani and Shloka Mehta Daughter: अंबानी परिवार में आज चारों तरह खुशी का माहौल है। आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर एक लड़की आई है। दोनों का एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है जो अभी दो साल का है। एक पैपराजी ने श्लोका और आकाश की दूसरी बच्ची की खबर ऑनलाइन साझा की है।

अंबानी फैमिली में खुशियों का तांता

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर इन दिनों एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही हैं। हाल ही में उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ हुई है। तो दूसरी ओर उनकी बेटी ईशा अंबानी ने भी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिनका नाम कृष्णा और आदिया रखा गया है। अब एक बार फिर एंटीलिया में नया मेहमान एक नन्हीं परी के रूप में आया है, जो घर का सबसे छोटी सदस्य है।

दूसरी बार मां बनी श्लोका मेहता

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोक ने आज यानी 31 मई को बेटी को जन्म दिया। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है। हालांकि अभी तक अंबानी परिवार की तरह से जानकारी सामने नहीं आई है।

सुर्खियों में थीं दोबारा पेरेंट बनने की खबरें

बीते दिनों नीता मुकेश अंबानी के नाम पर एक कल्चरल सेंटर (NMACC) की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिनमें श्लोका अंबानी का बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके बाद उनके दोबारा मां बनने की खबरें सुर्खियों में थीं। अब उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है।

दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

कुछ दिनों पहले श्लोका और आकाश सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी और पृथ्वी भी नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेहता और अंबानी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। आकाश और श्लोका हाई स्कूल से ही एक दूसरे को जानते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं कक्षा में आकाश ने अपनी भावनाओं को कबूल करने का फैसला किया था। परीक्षा खत्म होने के बाद आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया और उन्होंने स्वीकार कर लिया।

2019 में हुई थी आकाश-श्लोका की शादी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी मार्च 2019 में हुई थी। श्लोका औऱ आकाश दोनों बचपन के दोस्त भी हैं। दिग्गज हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका शादी के सालभर बाद मां बनी थीं। 10 दिसंबर 2020 को एंटीलिया में पृथ्वी अंबानी के रूप में अंबानी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य की एंट्री हुई थी। अपने दादा मुकेश अंबानी के चहेते पृथ्वी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिनमें दादा-पोते की बॉन्डिंग देखते ही बनती है।

Share This Article