Bigg Boss 17 में नजर आ सकते है ये स्टार्स, लिस्ट में शामिल है टीवी की ‘बहुओं’ के नाम

News Desk
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : सलमान खान (Salman Khan) का सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने रहने वाला बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफार्म का सेकंड सीजन हाल ही में खत्म हुआ है। अब फिलहाल लोगों को बिग बॉस सीजन 17 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि बिग बॉस के मेकर्स ने अपने शो को लेकर जोरों जोरों से तैयारी करना शुरू कर दिया है।

लेकिन हर बार की तरह इस बार भी शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे, इस बात को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में हमारे सूत्रों से कुछ नाम सामने आए हैं, जिसके बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। देखने से पता चलता है कि इस बार का शो काफी धमाकेदार होने वाला है।

मिस्टर फैजू : हमें मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार मिस्टर फैजू भी Bigg Boss के घर में नजर आ सकते हैं।यह तो आप सभी जानते हैं कि मिस्टर फैजू सोशल मीडिया के बहुत बड़े सेंसेशन बन चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनकी लोकप्रियता तो यूट्यूब पर भी छाई हुई है।

मोहसिन खान : इनका नाम तो हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में मोहसिन खान ने अहम किरदार निभा कर हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। लेकिन काफी लंबे समय से अब यह टीवी इंडस्ट्री से थोड़े दूर नजर आ रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में इस बार मोहसिन खान भी नजर आ सकते हैं।

ऐश्वर्या शर्मा : ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी सीरियल में पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा हर किसी के दिल में अपने लिए खास जगह बना चुकी है। यहां तक कि हाल ही में इन्होंने खतरों के खिलाड़ी शो में भी हिस्सा लिया था, लेकिन हमारे सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि ऐश्वर्या शर्मा इस बार बिग बॉस के घर में नजर आ सकती है।

आवेश दरबार : इन्हें तो हर कोई जानता है, सोशल मीडिया की दुनिया में इनका बहुत बड़ा नाम है। यहां तक कि हर जगह पर इन्ही के चर्चे छाए रहते हैं, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में आवेश दरबार भी नजर आ सकते हैं।

सुरभि ज्योति : सुरभि ज्योति को आपने टीवी इंडस्ट्री में कई सारे सीरियल में काम करते हुए देखा होगा। अपने ‘नागिन’ सीजन 3 के दौरान सुरभि ज्योति ने नागिन का किरदार निभाया था जो कि लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि अब सुरभि ज्योति बिग बॉस के घर में नजर आएगी।

फाहमान खान : बिग बॉस के पिछले सीजन में देखा होगा कि फाहमान खान पहले भी बिग बॉस के घर में कुछ दिन के लिए आए थे। इसी के साथ ‘इमली’ नामक टीवी सीरियल में भी अहम किरदार निभाया था। देखा जाए तो लोगों को फाहमान खान लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं, जिस वजह से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि इस बार यह अपना गेम खेलने बिग बॉस के घर आ सकते हैं।

कनिका मान : कनिका मान भी टीवी इंडस्ट्री की जाने-माने अदाकारा है। इसी के साथ बिग बॉस के घर में इन्हें भी इनवाइट किया गया है। अब देखना यह है कि कनिका मन बिग बॉस के घर में नजर आती है कि नहीं।

अंजलि अरोड़ा : यह तो आप सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का बहुत बड़ा नाम है। यहां तक कि रातों रात एक गाने के वजह से यह हर किसी की जुबान पर छा गई, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि अंजलि अरोड़ा भी बिग बॉस के 17वें सीजन में नजर आ सकती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी : दिव्यंका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा है। यहां तक कि इन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दिव्यंका त्रिपाठी भी बिग बॉस के 17वें सीजन में नजर आएगी।

Share This Article