हरियाणा के 15 जिलों में बारिश के कारण गर्मी की हुई छुट्टी, अगले कुछ घंटो में इन ज़िलों में बरसात होने के आसार

Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून बहुत तेज है। 15 जिलों में भारी बारिश हुई है। झज्जर जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है, जबकि फतेहाबाद जिले में सबसे कम बारिश हुई है।

News Desk
Haryana Weather Update 30 June

Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून की बारिश का दौर जारी है। 15 जिलों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं सात जिलों में थोड़ी बहुत बारिश हुई है। 23 जून से 29 जून तक हरियाणा में औसत से 180 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। यही नहीं, पूरे जून में 44 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है और अभी भी मानसून बाकी है। लोग सावन में बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

झज्जर में बारिश 760 प्रतिशत अधिक हुई

मौसम विभाग ने बताया कि झज्जर जिले में 7 दिनों में 760 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जो हरियाणा में सबसे अधिक है। फतेहाबाद जिले में सबसे कम बारिश हुई है। यहां की बारिश सामान्य से 72 प्रतिशत कम हुई है। 5 जिलों में जमकर बारिश हुई है वही 5 जिले बारिश के बिना सूखे पड़े हैं। सात दिनों में सामान्य 17.5 एमएम बारिश के मुकाबले पूरे प्रदेश में 180 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है।

25 जून को मानसून का प्रवेश हुआ

25 जून को हरियाणा में मानसून आया था। अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई है, सिवाय कुछ जिलों के। जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में ज़्यादा बारिश नहीं हुई है। फतेहाबाद में 2.4 एमएम, जींद में 61% और हिसार में 50% कम बारिश हुई है। सोनीपत और झज्जर जिलों में बहुत बारिश हुई है। झज्जर में 104.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सोनीपत में 125.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम अब कैसा रहेगा?

अब हरियाणा में 2 जुलाई तक मौसम बदलने की संभावना है, मौसम विभाग ने कहा। अगले तीन दिनों में वातावरण में अधिक नमी होने से राज्य के अधिकांश भागों में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। उत्तरी जिलों में आज और कल हवा के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

Share This Article