Maharashtra : ठाणे में हुआ दर्दनाक हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 17, पीएम मोदी ने जताया दुख

News Desk
Maharashtra

Maharashtra : कई बार कुछ लोगों की लापरवाही के कारण हादसे से हो जाते हैं और कई बार तकनीकी कारणों से भी हादसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर एक ग्रेडर लॉन्चिंग मशीन गिरने से हादसा हो गया। इस दौरान हादसे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती ही जा रही है।

जानकारी के अनुसार समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ है। इसमें तीन लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। यह खबर पीएम मोदी को मिलने पर उन्होंने इस बात का बहुत दुख जताया है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की बात भी कही है।

मौके पर पहुंची NDRF की टीम

मुंबई के ठाणे शहर के शाहपुर में देर रात को यह हादसा हुआ और मौके पर NDRF की दो टीमें मौजूद है, जो राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। घटनास्थल से 17 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इसके अलावा हादसे में घायल हुए 3 लोगों को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे हुए हैं जिनके अनुसार मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

100फीट ऊंचाई से गिरी लॉन्चिंग मशीन

इस हाईवे को तैयार करने के लिए पुल तैयार किया जा रहा था और लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गार्डर मशीन गिरी जिससे ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार हाईवे या रेलवे पुल के निर्माण में इस मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत ही भारी मशीन होती है। इस मशीन का इस्तेमाल समृद्धि हाईवे बनाने के लिए भी किया जा रहा था। इस हाईवे को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बनवाया जा रहा है और ये मुंबई की से नागपुर के बीच बनने वाला 701 किलोमीटर का एक्सप्रेस हाईवे हैं।

Share This Article