Rohit Sharma ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रच दिया इतिहास, तोड़ दिया Ricky Ponting का रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। इस दौरान हिटमैन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को एक झटके में ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

News Desk
Rohit Sharma ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रच दिया इतिहास, तोड़ दिया Ricky Ponting का रिकॉर्ड
Rohit Sharma ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रच दिया इतिहास, तोड़ दिया Ricky Ponting का रिकॉर्ड

Rohit Sharma: वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। इस दौरान हिटमैन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को एक झटके में ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने 2 छक्के लगाते ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का एक महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रोहित शर्मा ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 2 छक्के जड़ते ही टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट में रिकी पोंटिंग के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिकी पोंटिंग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 73 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  1. 123 छक्के – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  2. 107 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)
  3. 100 छक्के – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
  4. 98 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  5. 97 छक्के – जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
  6. 91 छक्के – वीरेंद्र सहवाग (भारत)
  7. 88 छक्के – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
  8. 87 छक्के – क्रिस क्रेन्स (न्यूजीलैंड)
  9. 84 छक्के – विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
  10. 83 छक्के – टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
  11. 82 छक्के – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)
  12. 82 छक्के – मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
  13. 81 छक्के – मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान)
  14. 81 छक्के – केविन पीटरसन (इंग्लैंड)
  15. 80 छक्के – एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)
  16. 78 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
  17. 74 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)
  18. 73 छक्के – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  1. 553 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  2. 530 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)
  3. 476 छक्के – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  4. 398 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)
  5. 383 छक्के – मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
  6. 359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. 530 छक्के – रोहित शर्मा
  2. 359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी
  3. 279 छक्के – विराट कोहली
  4. 264 छक्के – सचिन तेंदुलकर
  5. 251 छक्के – युवराज सिंह

Rohit Sharma ने 80 रन की पारी खेली

दरअसल, इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने यशस्वी जयसवाल के साथ पहले बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज की नाक में दम कर दिया है। इस दौरान रोहित शर्मा ने 80 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, दो छक्के लगाते ही भारतीय कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारतीय कप्तान ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि रिकी पोंटिंग के नाम टेस्ट फॉर्मेट में 73 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे अब भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तोड़ दिया है। रोहित शर्मा के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है और इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान बेन स्ट्रोक्स के नाम है। उनके नाम टेस्ट फॉर्मेट में 123 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में Rohit Sharma दूसरे नंबर पर

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो क्रिस गेल के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में 553 अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 530 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

Share This Article