चंद्रयान 3 ने तस्वीर भेज करवाया इतनी पास से चाँद का दीदार, इतने पास पहुँच गया चंद्रयान

चंद्रयान 3 चांद के काफी करीब पहुंच गया है। उसकी तरफ से चांद की एक काफी करीब वाली फोटो भेज दी गई है। उस तस्वीर में चांद पर काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं, काफी अंधेरा है।

News Desk
Chandrayaan 3 got the moon seen

चंद्रयान 3 चांद के काफी करीब पहुंच गया है। उसकी तरफ से चांद की एक काफी करीब वाली फोटो भेज दी गई है। उस तस्वीर में चांद पर काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं, काफी अंधेरा है। इससे पहले भी चंद्रयान की तरफ से चांद की कई तस्वीरें भेजी गई थीं, उन तस्वीरों में तो चांद काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा था। लेकिन अब जो तस्वीर भेजी गई है, उसमें काफी अंधेरा है। लेकिन साफ पता चला रहा है कि भारत का मून मिशन चांद के काफी पहुंच गया है।

इसरो ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

इसरो की तरफ से ट्विटर पर चांद की ये नई तस्वीर शेयर की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि आज चंद्रयान 3 के लिए काफी अहम दिन है। विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग होने जा रही है यानी कि उसे अपनी रफ्तार कम करनी होगी। कम रफ्तार के बाद ही भारत का चंद्रयान 3 चांद की निचली कक्षा में पहुंच जाएगा। इसके बाद का सफर और ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगा और लगातार विक्रम को अपनी रफ्तार कम करनी होगी।

चाँद पर पहुँच भारत रचेगा इतिहास

यहां ये समझना जरूरी है कि पिछली बार चंद्रयान 2 इसी वजह से चूक गया था क्योंकि ऐन वक्त पर वो अपनी रफ्तार कम नहीं कर पाया था। ऐसे में उसने सॉफ्ट लैंडिंग की जगह क्रैश लैंडिंग की थी। लेकिन इस बार पुरानी गलतियों से काफी सीखा गया है। वैज्ञानिकों को पूरा भरोसा है कि इस बार भारत का मिशन कामयाब भी होगा और एक नया इतिहास भी रचा जाएगा। वैसे रूस लूना 25 भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ही लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। जापान का मिशन भी उड़ान भर चुका है। ऐसे में चांद पर पहुंचने की होड़ कई सालों बाद फिर देखने को मिल रही है।

चंद्रयान 3 मिशन कम बजट में तैयार

वैसे बाकी देशों की तुलना में भारत का चंद्रयान 3 काफी कम बजट में तैयार किया गया है। जितने रुपये में किसी हॉलीवुड फिल्म को तैयार किया जाता है, उसके आधे पैसों में भारत का चांद मिशन पूरा होने जा रहा है। 23 अगस्त को वो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने जा रहा है। उस समय क्योंकि धूल काफी ज्यादा उड़ेगी, ऐसे में ये प्रक्रिया धीमी रहने वाली है।

Share This Article