इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन को दें यह Tech Gift, जाने क्या-क्या है ऑप्शन

News Desk
Tech Gift

जैसा कि आप सभी जानते हैं जल्दी ही रक्षाबंधन का त्योंहार आने वाला है। ऐसे में अगर आप भी अपने भाई-बहनों के लिए किसी अच्छे से गिफ्ट की तलाश में हैं, तो आज हम आपके लिए काफी सारे Tech Gift के ऑप्शन लेकर आये हैं। इन गिफ्ट्स की मदद से आप अपने रक्षाबंधन को स्पेशल बना सकते हैं। जिन टेक गिफ्ट्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह आपको Amazon पर मिल जायेंगे वह भी अच्छे डिस्काउंट के साथ।

पहला Tech Gift जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं वह है All-new Kindle Paperwhite। आप इसके 16GB वेरिएंट को Amazon से 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे 720 रुपये की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। आपको इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले मिलती है और एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी आपको 10 दिनों का बैकअप देती है।

दूसरा ऑप्शन है boAt Stone 620 ब्लूटूथ स्पीकर जिसे आप मात्र 1,799 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्पीकर में आपको 12W RMS स्टीरियो साउंट मिलता है। एक बार चार्ज करने पर यह आपको 10 घंटे का प्लेबैक टाइम देता है। इसी के साथ boAt Stone 620 स्पीकर IPX4 रेटिंग के साथ आता है।

तीसरा ऑप्शन है Noise Pulse 2 Max स्मार्टवॉच। आप इस स्मार्टवॉच को मात्र 1,699 रुपये में खरीद सकते हैं। यह 1.85 इंच की डिस्प्ले के साथ आती है और एक सिंगल चार्ज में 10 दिनों तक चल सकती है। Noise Pulse 2 Max स्मार्टवॉच में आपको 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

अगला ऑप्शन जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं वह है OnePlus Nord Buds 2 ईयरबड्स। आपको यह मात्र 2,999 रुपये में मिल जायेंगे। यह 25db ANC और 12.4mm के ड्राइवर के साथ आता है। OnePlus Nord Buds 2 में आपको 36 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। यह IP55 डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस है।

Share This Article