Redmi का यह फ़ोन 5 मिनट में हो गया Sold Out, जाने आखिर क्या है ऐसा खास

News Desk
Redmi

14 अगस्त को Redmi की तरफ से चीन में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया जिसका नाम है Redmi K60 Ultra। लॉन्च होने के दो दिन बाद जब फोन सेल के लिए उपलब्ध करवाया गया तो इसने कमाल कर दिया। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिर्फ 5 मिनट में K60 Ultra की 220000 से अधिक यूनिट्स बेचीं।

Xiaomi ग्रुप के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग Weibo पर Redmi K60 Ultra की सेल्स का जश्न मनाते हुए नज़र आये। उन्होंने कहा कि उनसे लड़ने की हिम्मत कौन कर सकता है। सिर्फ 5 मिनट में 220,000 यूनिट्स बेची गई हैं जिसका अर्थ है कि हर सेकंड करीब 733 यूनिट्स की बिक्री हुई है। K60 Ultra की कीमत की बात करें तो इसका 12GB+256GB वेरिएंट 2,599 युआन (यानि करीब 30000 रुपये) से शुरू होता है।

Redmi K60 Ultra स्पेक्स

जानकारी के लिए बता दें कि Redmi K60 Ultra एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह फ़ोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 9200+ चिपसेट के साथ आता है। इसी के साथ आपको फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें 50MP का सोनी IMX800 सेंसर के साथ आने वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है।

Redmi K60 Ultra में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आपको IP68 की रेटिंग मिलती है। बात करें डिस्प्ले की, तो यह 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच सेंटर्ड पंच-होल OLED डिस्प्ले के साथ आता है। ऐसा माना जा रहा है Xiaomi द्वारा Redmi K60 Ultra को Xiaomi 13T Pro के रूप में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

Share This Article