अंजू बनी फातिमा, पाकिस्तान जा कर किया धर्म-परिवर्तन, Video आया सामने

भारतीय मूल की दो बच्चों की मां अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपने मुस्लिम दोस्त नसरुल्ला से निकाह कर लिया। उसका अब नाम फातिमा है। वीडियो में धर्म परिवर्तन करने के बाद अंजू के आसपास हथियारों से लैस पाकिस्तानी पुलिस के जवान दिखते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या ISI (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) इसके पीछे है?

News Desk
Anju became Fatima went to Pakistan to convert

भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू का धर्म परिवर्तन करने के बाद का वीडियो, साथ ही हथियारों से लैस पाकिस्तानी पुलिस बलों का अंजू के आसपास का वीडियो। फिर अंजू के निकाह से पहले की शूटिंग, वीडियो में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल और शानदार स्थान।

पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर को लेकर जो मुद्दा मीडिया में लगातार कवर किया गया है , और अब भारत की अंजू का पाकिस्तान पहुँचना और फिर उसकी पड़ोसी मुल्क में मौजूदगी की खबर पाकिस्तानी मीडिया द्वारा लीक करना लगता है कि यह एक साजिश है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI शायद इस योजना के पीछे है।

शक करने की वजह ये 5 बाते

  1. एक दम से वीजा मिलना : 2019 से अंजू ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रहने वाले नसरुल्ला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। खबर के अनुसार, अंजू एक वर्ष से (2022 ई.) पाकिस्तान जाने का वीजा मांग रही है। लेकिन 21 जुलाई को, जैसे ही भारत में सीमा की खबरें चर्चा में आती हैं, अंजू को पाकिस्तान से एंबेसी वीजा मिलता है, जो उसे पड़ोसी देश में ले जाता है। यहां आपको बताते चलें कि पाकिस्तान से ISI के अफसर एंबेसी में तैनात हैं। भारत की एजेंसियां बार-बार इसका खुलासा करती रही हैं।
  2. पाकिस्तान में मौजूद अंजू की ख़बर मीडिया को देना : अंजू के पति को नहीं पता था कि वह पाकिस्तान जा रही है। पति अरविंद ने अंजू के गायब होने की कोई शिकायत पुलिस को नहीं की थी। इसलिए वह कहां गई और कहां नहीं गई? भारत में इसकी कोई जानकारी नहीं है। यदि अंजू अपने दोस्त से मिलने के लिए कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान जाती है, तो पाकिस्तानी मीडिया को किसने इसकी सूचना दी ?
  3. अंजू से वीडियो जारी करवाना :अंजू का वीडियो जारी किया गया, जिसमें वह खुद पाकिस्तान में मौजूद दिखाई देती है और कहती है कि वह दोस्त से मिलने पाकिस्तान आई है और सीमा पार नहीं करेगी, बल्कि जल्द ही वापस भारत लौट जाएगी।
  4. पहले धर्म परिवर्तन और फिर निकाह: जिस तरह सीमा हैदर ने पाकिस्तान से भारत आती है. हिंदू धर्म में शामिल होकर सिंदूर लगाती है। वैसे ही अंजू ने अपना धर्म बदल लिया, जिसका वीडियो वायरल होता है। अंजू को फातिमा बनाया जाता है। सचिन और सीमा प्यार करते थे। दोनों ने शुरू से ही इसे खुलकर कहा। अंजू और नसरुल्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे सिर्फ दोस्त हैं, प्यार नहीं करते और शादी करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन कुछ दिनों में सब कुछ अचानक बदल जाता है। अचानक शादी वीडियो वायरल होता है और धर्म परिवर्तन होता है।
  5. अंजू ने किया निकाह जिसका निकाहनामा वायरल हो रहा है : अंजू का निकाहनामा, जिसमें अंजू से जुड़ी सभी जानकारी थी, ठीक वैसे ही सीमा और सचिन का वीडियो वायरल हुआ। यह भी कहा गया कि अंजू अब फातिमा बन गई है। भारतीय महिला अंजू और नसरुल्ला के निकाह की पुष्टि खुद मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक (DIG) नासिर महमूद सत्ती ने की और कहा कि इस्लाम अपनाने के बाद महिला का नाम फातिमा रखा गया है।
Share This Article