Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए केला, खाने से फायदा की जगह हो जाएगा नुकसान

कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में रोगी को केले के सेवन से बचना चाहिए। इन समस्याओं में अगर केले का सेवन किया जाए तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है।

News Desk
Banana Side Effect

Banana Side Effect: केला साइड इफेक्ट: केला एक ऐसा फल है जो युवा और बूढ़े सभी को पसंद होता है। केले पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। केला खाने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है क्योंकि केले में कई पोषक तत्व होते हैं। ज्यादातर लोग केले को बिना किसी परेशानी के खाते हैं। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में रोगी को केले के सेवन से बचना चाहिए। इन समस्याओं में अगर केले का सेवन किया जाए तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इंसान को किन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए केला खाने से बचना चाहिए।

मधुमेह

जिस व्यक्ति को मधुमेह और उच्च रक्त शर्करा है, उसे केला नहीं खाना चाहिए। क्योंकि केले में नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह मधुमेह रोगी के शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

गुर्दे की समस्या

केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। किडनी की समस्या वाले लोगों के लिए केला हानिकारक हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को किडनी संबंधित समस्या है उन्हें केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

कब्ज़

जिन लोगों को अक्सर पेट में गैस और कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें भी केले से परहेज करना चाहिए। केला खाने से यह समस्या बढ़ सकती है।

दमा

अस्थमा के मरीजों को भी केला खाने से परहेज करना चाहिए। क्‍योंकि केला खाने से सांस से जुड़ी समस्‍याएं बढ़ सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। Times Hindi इसका समर्थन नहीं करता है।)

Share This Article