सफेद अमरुद से ज्यादा फायदेमंद है लाल रंग का अमरुद, जाने इसे खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

News Desk
guava

Red Guava : हमें अक्सर बताया जाता है कि हमें हमारे दैनिक आहार में फलों का भी इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको खाने से आप को कई सारे फायदे मिल सकते हैं। देखा जाए तो अमरुद (Guava) कई लोगों को पसंद होते हैं।

हम अक्सर देखते हैं कि हमें मार्केट में ज्यादातर सफेद रंग के अमरुद ही मिलते हैं जिस पर हम नमक मसाला मिलाकर खाना पसंद करते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अमरुद हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। हम अक्सर सफेद वाले अमरुद खा लेते हैं लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप लाल रंग के अमरूद खाते हैं तो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि लाल अमरूद से क्या-क्या फायदे होते है?

हमें सफेद अमरूद ज्यादातर बरसात के मौसम में ही मिल सकते हैं जो कि सफेद अमरूद के मुकाबले हमारे शरीर को लाल अमरूद ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। इसलिए हम आपको ऐसी पांच चीज बताते हैं जो कि आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगी।

  1. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लाल अमरूद (Red Guava) में हमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है, इतना ही नहीं बल्कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में होता है। अगर किसी को डायबिटीज है तो आप उन्हें लाल अमरूद खाने की सलाह दे सकते हैं क्योंकि वह उनके डायबिटीज को कंट्रोल में करने के लिए मदद करता है।
  2. अगर आप रोजाना लाल अमरूद (Red Guava) खाते हैं तो आपके शरीर में हो रही आयरन की कमी जल्द ही दूर हो जाएगी क्योंकि लाल अमरूद ने भरपूर मात्रा में आयरन पाए जाते हैं। इसी के साथ प्रोस्टेट कैंसर की परेशानी को भी दूर करने में लाल अमरूद काफी मदद करता है। इतना ही नहीं बल्कि शरीर में बन रहे ट्यूमर को रोकने के लिए लाल अमरूद फायदेमंद होता है।
  3. आप में से कई लोगों को पता नहीं होगा कि लाल अमरूद में पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है जिसका फायदा बीपी के मरीज भी उठा सकते हैं। यानी कि अगर आपके घर में कोई भी बीपी का मरीज है तो आप उन्हें लाल अमरूद खाने की सलाह दे सकते हैं।
  4. अगर आपको पेट आदि की समस्या है या कब्ज से जुड़ी परेशानी है तो आप उसके लिए भी लाल अमरूद (Red Guava) का सेवन कर सकते हैं। दरअसल लाल अमरूद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और पानी कम होता है जिससे कब्ज की परेशानी जल्दी ही ठीक हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि लाल अमरूद में विटामिन की मात्रा भरपूर होती है, जिससे हमारी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है।

5.आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लाल अमरूद में सफेद अमरूद के मुकाबले एंटीऑक्सीडेंट 2 गुना ज्यादा पाया जाता है। यानी कि अगर आपको त्वचा संबंधित कोई समस्या है तो आप लाल अमरूद का सेवन कर सकते हैं।

Share This Article