भूलकर भी ज्यादा न खाएं इन चीजों को, वरना बन जाओगे डायबिटीज के मरीज

News Desk
Do not eat too much of these things otherwise you will become a diabetic patient

अक्सर डायबिटीज के मरीजों को खान-पान के लिए काफी सावधान रहने की हिदायत दी जाती है, क्योंकि यह बहुत ही घातक बीमारी है जिससे बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है तो खाने-पीने की चीजों पर कंट्रोल करें। इसके अलावा कुछ ऐसे फल है जिसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना 1 से 2 फल का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके अंदर पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स, खनिज तत्व, आयरन तथा कैल्शियम आदि काफी प्रचुर मात्रा में शामिल होते हैं। उन पोषक तत्वों से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मौसम के हिसाब से फलों का सेवन करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है तथा कई बीमारियों से बचने में भी मदद मिलती है।

अंगूर, तरबूज तथा खरगोश जैसे गर्मियों में मिलने वाले फल से शरीर में पानी की कमी भी पूरी हो जाती है। हालांकि कुछ पल ऐसे भी हैं जो डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। कुछ 5 फल नीचे दिए गए हैं जिनका सेवन डायबिटीज मरीज को नहीं करना चाहिए।

  1. अनानास

अनानास में प्रचुर मात्रा में मीठा पाया जाता है तथा इसमें शुगर के तत्व को ग्रसित करने की तीव्र क्षमता उत्पन्न होती है। इस वजह से डायबिटीज के मरीजों को अनानास का सेवन करने से बचना चाहिए।

  1. आम

फलों का राजा आम सभी को पसंद होता है और वर्तमान में गर्मियों के सीजन में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल आम ही माना जाता है। हालांकि आम का सेवन डायबिटीज के मरीज के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है क्योंकि आम में प्रचुर मात्रा में शुगर मौजूद होती है।

  1. केला

केला वैसे तो पोटेशियम तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें ग्लाइसेमिक इंटेक्स की मात्रा भी भरपूर रूप से पाई जाती है जो कि शरीर में शुगर की तत्वों को प्रभावित करती है और इससे शरीर में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

  1. चीकू

चीकू में उच्च मात्रा में शुगर पाई जाती है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए प्रतिबंधित फल माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए चीकू का सेवन डायबिटीज मरीजों को कभी नहीं करना चाहिए।

  1. अंगूर

अंगूर कई तरह के पोषक तत्व तथा मिनरल्स से भरपूर होता है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा भी काफी ज्यादा पाई जाती है। इसलिए अंगूर का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए वर्जित माना जाता है।

इस लेख में जितने भी फल बताए गए हैं उसका सेवन डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा हेल्दी लोगो भी इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो इसकी वजह से स्वस्थ लोगों को भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

TAGGED:
Share This Article