Chanakya Niti: पत्नी अपने पति से कभी शेयर ना करें ये 5 बातें, वरना शादीशुदा जीवन हो सकता है बर्बाद

News Desk
Chanakya Niti For Husband Wife

Chanakya Niti: महान अर्धशास्त्री और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्‍य ने कूटनीति, अर्थशास्‍त्र, राजनीति के साथ-साथ व्‍यवहारिक जीवन से संबंधित कई बातें भी हमें बताई हैं. जिनमें पति-पत्‍नी के रिश्‍ते से जुड़ी कई अहम बातें हैं जो आज भी प्रांसगिक हैं पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है। विश्वास की कड़ी उन्हें जीवन भर एक दूसरे के साथ बांधे रखती है। इसी विश्वास के भरोसे वे अपनी पूरी ज़िंदगी गुज़ार देते हैं।

शादी के समय भी कहा जाता है कि सात फेरों के बाद पत्नी पति से कोई बात नहीं छिपाएगी,लेकिन असल ज़िंदगी की हकीकत कुछ और है। आपको यकीन नहीं होगा पर यह सच है। कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो पत्नी अपने पति को कभी नहीं बताती है।

हैरानी की बात तो यह है कि उसकी सबसे करीबी दोस्तों को यह बाते पता हो सकती हैं, लेकिन पति कभी नहीं जान पाते। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सी बातें हैं।

पूर्व प्रेमी के बारे में

अधिकतर महिलाएं अपने पतियों से अपने पूर्व प्रेमी या पिछले रिलेशनशिप के बारे में छिपाती हैं। वह ऐसा अपने रिश्ते बचाये रखने के लिए करती हैं। यदि यह बात उनके पतियों को पता चल जाए कि उनसे पहले उनकी पत्नी की ज़िंदगी में कोई था तो वे ये बात बर्दास्त नहीं कर पाते हैं। अगर कभी पत्नी ने गलती से बता दिया तो कई बार मामला इतना बिगड़ जाता है की वो उस बात को लेकर पत्नी को तलाक देने लगते हैं। इसलिए ज़्यादातर पत्नियां अपने पिछले रिश्ते के बारे में अपने पति से छुपाती है।

सीक्रेट क्रश

ज्यादातर महिलाओं के बारे में सीक्रेट क्रश वाली बात सच होती है। हर एक महिला का कोई न कोई सीक्रेट क्रश होता है। वह मन ही मन उसे पसंद करती हैं। परंतु महिलाएं अपने सीक्रेट क्रश के बारे में अपने पति को कभी पता नहीं चलने देती।

पति की हाँ में हाँ

घर में निर्णय लेने के लिए पति और पत्नी दोनों को सहमत होना चाहिए। लेकिन ज़्यादातर मामलों में, निर्णय केवल पति द्वारा किए जाते हैं पत्नी ना सहमत होते हुए भी उसके फैसलों में चुपचाप हामी भर लेती हैं। ये बात कभी भी पत्नी अपने पति को नहीं बताती, ऐसा इसलिए ताकि घर में किसी तरह का कलह न हो, पत्नी पति की बात को मान लेती है। वह इस नापसंदगी को चेहरे पर नहीं लाती।

अधूरेपन का एहसास

पति-पत्नी के बीच रोमांस बहुत ज़रूरी होता है। कई बार पतियों के पूछने पर कि अंतरंग पलों में कैसा लगा, इसका वह अधूरा सच ही बताती हैं। रोमांस को लेकर पत्नियों की तरह-तरह की इच्छा होती है लेकिन पत्नी कभी अपनी इच्छाओं को अपने पति से स्पष्ट रूप से नहीं बता पाती है।

अपनी बीमारी के बारे में

अक्सर महिलाओं को शरीर से जुड़ी किसी न किसी समस्या से पीड़ित रहती है लेकिन पति को इस बारे में नहीं बताती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह अपने पति के सामने आने वाली समस्याओं को और नहीं बढ़ाना चाहती।

[Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Times Hindi किसी भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।]

Share This Article